लुधियाना
लुधियाना में चोरों का आतंक जारी है। उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी गली नं. 1 से सामने आया है जहां देर रात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है।
पीड़ित मोहम्मद शफी ने इसकी शिकायत सुंदर नगर थाने में दी है। उसने बयान देते हुए कहा कि उसने एक साल पहले ही यह रिक्शा किस्तों पर लिया था। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन