भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) परीक्षण संभाग बीना ने परीक्षण एवं संचार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव पाया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में बीना को यह पुरस्कार प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी एवं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता के.के. मूर्ति ने प्रदान किया। परीक्षण संभाग बीना को यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 में दक्षता प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर पूरे प्रदेश में परीक्षण संबंधित सर्वोत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिये प्रदान किया गया है। प्रशस्ति पत्र और ट्राफी मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव, कार्यपालन अभियंता अर्चित श्रीवास्तव सहायक अभियंता, रजत जैन ने प्राप्त किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान