भोपाल
पुराने शहर के टीला जमालपुर थाना इलाके में 7 साल की मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत कर भाग जाने वाले आरोपी को परिवार वालों ने एक महीने बाद पकड़ लिया। आरोपी पहले चंदा मांगने के बहाने आया था, और मासूम बच्ची को गली में अकेला पाकर अश्लील हरकत कर भाग गया था। उसके दोबारा आने पर बच्ची ने उसे पहचान लिया और घर वालों को बताया। पुलिस के मुताबिक टीला जमालपुर इलाके में रहने वाली 7 साल की मासूम निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि बैरसिया का रहने वाला सईद (32) उनके मोहल्ले में धार्मिक कार्य के लिए चंदा लेने आया करता था।
करीब 1 महीने पहले आरोपी चंदा लेने मोहल्ले में आया था। इस दौरान चीज लेने घर से निकली बच्ची आरोपी को घर के पास गली में अकेली मिली। उसने मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बाद में घर पहुंची बच्ची ने माँ को मामले की जानकारी दी थी। परिवार वालो आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। बीते दिन आरोपी सईद बच्ची के मोहल्ले में चंदा मांगता हुआ दिख। बच्ची उसे देखते ही पहचान गई और मां को बताया कि उसके साथ गंदी हरकत करने वाला बाहर घूम रहा है। महिला ने फ़ौरन ही पति को जानकारी दी।पति ने मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। महिला अपने पति के साथ आरोपी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू