बलौदाबाजार
जिले के भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश चंद (34 वर्ष), पिता- जगदीश चंद, सिकंदराबाद उत्तरप्रदेश के निवासी के रूप में हुई है. वह श्री सीमेंट के लाजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियां भी हैं. वह परिवार से दूर सिकंदराबाद से छत्तीसगढ़ काम करने आया था और यहां अकेले ही रहता था. घटना क्यों और कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चला सका है. फिलहाल पलारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय