झांसी
झांसी जिले में बारात आने से चंद घंटा पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही शादी के घर में मातम पसर गया।
अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश में है। लड़की मध्यप्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली थी और उसकी शादी झांसी के रहने वाले राज से तय हुई थी। शहर के एक मैरिज हॉल में शादी कार्यक्रम होना था, इससे पहले लड़की तैयार होने के लिए अपनी बहन और सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंची थी, जहां उसे गोली मार दी गई।
‘बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया’
आजतक की खबर के मुताबिक गोली मारने वाला युवक लड़की का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। वह अचानक पार्लर के बाहर पहुंचा और आवाज़ लगाने लगा ‘काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया’, इसके बाद लड़की बाहर नहीं आई और वह खुद अंदर पहुंच गया जहां उसने लड़की को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
ब्यूटी पार्लर की मालिक ने दिया बयान
पुलिस हत्या के इस मामले से जुड़े हुए कई सबूत जमा कर रही है। ब्यूटी पार्लर की मालिक ने कहा कि लड़की दुल्हन बनने पार्लर आई थी और उसका मैकअप पूरा होने ही वाला था। इतने में ही एक लड़का चेहरे पर कपड़ा बांध कर आया और तेज चिल्लाने लगा।
जब लड़की बाहर नहीं आई तो उसने पार्लर का दरवाजा तोड़ दिया और वह अंदर आ गया। जहां उसने लड़की को गोली मार दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं जो मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान