August 24, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज के उद्भव दिवस और प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों विशेषकर माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

You may have missed