भोपाल
देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन लाल परेड मैदान में किया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह खुले वाहन से परेड का निरीक्षण करने निकले। परेड ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर भी किया गया। परेड में सशस्त्र बलों के अलावा, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, अश्वारोही दल और डाग स्क्वाड भी शामिल हैं। मार्च पास्ट के बाद राज्यपाल का गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा आकर्षक झांकियां भी निकलेंगी।
11 झांकियां निकलेंगी
लाल परेड मैदान पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जेल विभाग, निर्वाचन विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन बोर्ड, मत्स्य विभाग, राज्य सहकारी संघ मर्यादित विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड विभाग और वन विभाग की झांकियां प्रतिभागिता करेंगी।
राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि राष्ट्र के गौरवपूर्ण अतीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप निरंतर कर्म-पथ पर चलते हुए मध्य प्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!