मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को एक मुस्लिम व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उसके जनाजे का जब वक्त हुआ तो इमाम को नमाज पढ़ने के लिए बुलाया गया. लेकिन इमाम ने नवाज पढ़ने से इनकार कर दिया. आरोप है कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मृतक भाजपा समर्थक था. वहीं, इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को बुलाया और नमाज अदा करके उसे दफन किया. इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है.
इमाम ने बीजेपी समर्थक कहकर नमाज पढ़ने से किया इनकार
इस पूरे मामले को लेकर मृतक के बेटे दिलनवाज खान ने बताया कि मेरे पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उन्हें दफन करने से पहले आखिरी नमाज के लिए इमाम को बुलाया गया था, लेकिन इमाम ने नमाज पढ़ने से मना कर दिया था. हालांकि, जब मैंने उनसे नमाज नहीं पढ़ने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी समर्थक का नमाज नहीं पढ़ेंगे.
मामले में 5 पर FIR दर्ज
मामले में मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि एक शिकायत प्राप्त हुई है. जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति है की हार्ट अटैक से मौत होने पर इमाम की तरफ से आखिरी नमाज नहीं अदा की गई. शिकायत के आधार पर हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, इस पूरे मामले में जब आरोपी इमाम राशिद से जब मीडिया ने सवाल किया तो उसने बोलने से इनकार कर दिया.राशिद पिछले कई वर्षों से इमाम के तौर पर दफन से पहले आखिरी नमाज अदा करता आ रहा है. 5

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल