खरगोन
जिले के करही थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस का ड्राइवर बच्ची को गलती से बस के अंदर बंद करके चला गया। ग्राम पिपलिया के शेर सिंह ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय बच्ची कल स्कूल बस में सो गई थी। स्कूल बस में ड्राइवर अकेला था और वह बच्चों के बाहर निकल जाने के बाद इसे बंद कर चला गया।
बाद में ग्रामीणों ने बच्ची को देखा तो ड्राइवर ने उन्हें सूचित किया। इसके बाद बस में से बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने उनसे अपनी गलती के लिये खेद प्रकट किया। शेर सिंह ने बताया कि उन्हें पहुंचने में कुछ देर हो गई थी, इसलिए इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मुझे मेरी बच्ची सुरक्षित मिल गई, इससे बढ़कर और कुछ नहीं चाहिए।
उधर गुरु शरण एकेडमी की प्राचार्य कीर्ति चंदेल ने बताया कि कल ड्राइवर बिना कंडक्टर के ही बच्चों को छोड़ने चले गया था। बच्ची बस के अंदर सो गई थी, इसलिए वह ड्राइवर को दिखी नहीं और सारे बच्चे उतर कर चले गए। गलती से बच्ची बस के अंदर रह गई थी, ड्राइवर को पता चलने पर उसने पेरेंट्स को फोन लगाया। बहुत ही जल्दी उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
करही के थाना प्रभारी जितेंद्र भास्करे ने बताया कि थाने पर या डायल हंड्रेड पर इस संबंध में शिकायत नहीं आई है। गौरतलब है कि स्कूल बस में छोटे बच्चों को घर छोड़ने के लिए कंडक्टर का होना आवश्यक है। कंडक्टर के नहीं होने से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू