December 5, 2025

चालक को आई झपकी, कार पोलमी बजाक घाटी में गिरी, चार की मौत

बेमेतरा

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में अस्थिविसर्जन कर कार से घर वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की कवर्धा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल है। दुर्घटना का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार कार में सवार सभी 8 लोग एक ही परिवार बेमेतरा जिले के निवासी थे। परिवार में शोक होने पर वे अस्थिविर्सजन के लिए प्रयागराज गये थे। वापस घर लौटते समय कवर्धा के चिल्फी घाटी के पास कार चालक को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी पोलमी बजाक घाटी में जा गिरी।इस दुर्घटना में तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम ही दमतोड दिया जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया।घायलों को इलाज के लिये कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतकों में फागू यादव (उम्र 60 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, सती बाई (उम्र 35 वर्ष), साकीन दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौसिल्या (उम्र 70 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, मालती (उम्र 45), साकीन बहनपुरी शामिल है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की खबर मिलते ही शोकाकुल परिवार में फिर से शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed