गनियारी का कानी पोखरी तालाब का अस्तित्व है खतरे में, मिट्टी भराव कार्य जारी
नाली व बरसाती पानी निकासी होगा अवरुद्ध, बना जांच का विषय
बैढ़न
बैढ़न आवासीय कालोनी के पीछे (सिंगरौली हॉस्पिटल के सामने) इंदिरा वार्ड क्र. 41गनियारी मे स्थित पुराना कानी पोखरी के नाम से लम्बे समय से जाना जाता है जो तालाब का अस्तित्व धीरे – धीरे खत्म हो रहा है और वही तालाब मे मिट्टी भराव किया जा रहा है और वही लोग बताते हैं कि शासकीय पुराना कानी पोखरी तालाब है और कुछ लोग कहते है कि पट्टे की है जो जांच का विषय बना हुआ है।
वही स्थानीय जन बताते कि पोस्ट आफिस रोड, आवासीय कालोनी गनियारी सहित अन्य जगहों का नाली व बरसात का पानी जमा होता है और इसके पूर्व मे स्थानीय जन व नगर निगम प्रशासन को पानी निकासी को लेकर काफ़ी मशक्त करना पड़ा था जो किसी प्रकार से पानी निकासी हो पाया था, वही अब कानी पोखरी तालाब नहीं बचेगा तो आने वाले समय मे घरो व बरसाती पानी निकासी को लेकर लोगो को काफ़ी परेशानी होंगी ।
ध्यान देने की अतिआवश्यकता
*वही नगर निगम सिंगरौली प्रशासन व क्षेत्र के तहसीलदार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं और वही स्थानीय जनो ने जांच करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू