भोपाल
डिंडौरी जिले में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की हत्या करने वाले उनके पति मनीष शर्मा को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आरोपी को सजा दिलाने के लिए हर एक बिंदु पर गंभीरता से काम कर रही है। निशा नापित के परिजनों के यहां पर आने के बाद उनके घर को पुलिस खंगाल कर कुछ और सबूत जुटा सकती है। इसके बाद यदि जरूरत हुई तो आरोपी मनीष शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।
इस मामले में बालाघाट डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव और एसपी डिंडौरी अखिल पटेल ने आरोपी तक पहुंचने के लिए मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई। इस टीम को दोनों अफसर लगातार गाइड कर रहे थे। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण हर एंगल से जांच की गई। घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और एफएसएल टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीएम निशा नापित का पति निकला, उसी ने निशा की गला दबाकर हत्या की थी और खून से रंगे निशा के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या को हार्ट अटैक में बदलने का प्रयास भी किया।
इसलिए की थी हत्या
मनीष शर्मा ग्वालियर का रहने वाला है। 2020 में दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर उन्होंने गायत्री मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय से बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। निशा ने अपनी सर्विस बुक और पैसों के लिए नॉमिन अपने पति की जगह अपनी बहन को बनाया था। हालांकि विवाद के बीच भी मनीष, निशा से मिलने के लिए उसके घर आता था। रविवार को भी मनीष, निशा से मुलाकात करने पहुंचा था। मनीष सर्विस बुक और नॉमिन में अपना नाम दर्ज करवाना चाहता था लेकिन निशा ने इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। जिसके बाद मनीष ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू