सिवनी
गोवंश-वध के एवज में फंडिंग होने का मामला जांच में सामने आया है। महाराष्ट्र नागपुर मोमिनपुरा निवासी आरोपित इसरार अहमद के माध्यम से अन्य तस्करों को गोवंश-वध करने अच्छी खासी रकम दी जाती थी। गोवंश-वध करने के एवज में इसरार को रुपया मिलता था। पुलिस इस विषय पर गहनता से छानबीन व जांच कर रही है।
इस संबंध में जानकारी नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गोवंश-वध की घटना को अंजाम देने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। इस मामले में पूरी जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि गोवंश-वध के पीछे आरोपियों का मूल उद्देश्य क्या था। अभी तक की पूछताछ में पहली बार आरोपियों ने इस तरह से वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है।
जंगल और नदी में मिले थे 65 मवेशी के शव
एसपी मेहता ने बताया कि गोवंश-वध मामले में सिवनी पुलिस मामले ने अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नागपुर निवासी 7 आरोपी शामिल हैं। प्रकरण में शामिल पांच आरोपियों वाहिद खान, शादाब खान, संतोष कवरेती, रामदास उइके व इरफान मोहम्मद पर कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की कार्रवाई की जा चुकी है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन