हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। यैलो अलर्ट के तहत 24 से लेकर 28 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार बैजनाथ में 85.0, बाल्द्वाड़ा में 45.0, पालमपुर में 25.2 ,जोगिंद्रनगर में 18.0, धर्मशाला में 10.4, पांवटा साहिब में 7.6, सैंज और काहू में 7.5, कसौली में 7.4 और शिमला में 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान की बात करें तो कुकमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं ऊना का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।
सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश
राज्य में मौसम ने जून के आखिरी हफ्ते में दस्तक दी है। अभी तक मानसून की सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है। सेब बाहुल्य इलाकों में कम बरसात होने से सेब की फसल को नुक्सान पहुंच रहा है। इसके अलावा अन्य फलों व फसलों पर भी कम बारिश का प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन