खंडवा
खंडवा जिले के रामनगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश ने महिला प्रधान आरक्षक बालकी रावत को एक बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल गई, जिसे साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी युवक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं, कुछ मामलों में वह फरार भी चल रहा था।
जानकारी के अनुसार खंडवा के रामनगर चौकी प्रभारी एसआई सुभाष नावड़े और उनकी टीम जसवाड़ी रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों की सोमवार को धड़पकड़ कर रही थी। इस बीच चीरा खदान क्षेत्र में रहने वाला बदमाश प्रतीक उर्फ टिंका पिता विजय जगताप बाइक लेकर वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने प्रतीक को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिससे बाद वह बाइक समेत बैरिकेड से टकराया, इससे बैरिकेड महिला कांस्टेबल बालकी रावत पर गिरा। भागने के प्रयास में आरेपी प्रतीक ने बालकी के पैर पर बाइक चढ़ा दी। इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, घायल बालकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर है।
जानबूझकर पुलिस को टारगेट किया
एसआई नावड़े ने बताया कि आरोपी टिंका के खिलाफ 8 गंभीर अपराध दर्ज हैं। शहर के गुंडों की फेहरिस्त में भी उसका नाम है। ऐसे में आशंका है कि टिंका के खिलाफ पुलिस की सख्ती को देखते हुए उसने कांस्टेबल को जानबूझकर टारगेट किया है। टिंका को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू