लोक सभा निर्वाचन 2024
डिंडौरी
लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, आचार संहिता के अनुपालन में आज पत्रकारों की बैठक का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने पत्रकार को सम्बोधित करते हुए बताया कि आदर्श आचरण संहिता का पालनार्थ सभी पत्रकारों का सहयोग अपेक्षित है मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयास किये जा रहे है मतदान प्रक्रिया ग्रीष्म ऋतू में सम्पन्न होना है इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर गर्मी से बचाव के उपाय किये जायँगे जिससे मतदान में बाधा न आये
मतदाता पर्ची मतदान का माध्यम नहीं है इसलिए मतदाताओं को सूचना प्रेषित करें कि मतदान के लिए आवश्यक 13 प्रकार के परिचय पत्र का उपयोग कर सकते है, उक्त सूचना मीडिया के माध्यम से प्रेषित की जाये जिससे कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे एक ही जगह होने वाली चुनावी सभा के मध्य उचित अंतर रखने की बात कही है,जिससे विवाद की स्थिति न हो
निर्वाचन के दौरान 4 मुख़्य पर्व होने जा रहे है, जिनमें अवन्तिबाई बलिदान दिवस, होली, अम्बेडकर जयंती और ईद प्रमुख है, उक्त दिवसों पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठन भी अपने कार्यक्रमों में किसी अभ्यर्थी के प्रचार नहीं करेंगे, किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन पर कोई आक्षेप नहीं लगाया जाना चाहिए। स्थानीय रूप से इन आयोजन में भाग ले सकते है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए पत्रकारों को सलाह दी है एवं प्रशासन को किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन की सूचना प्रेषित करने को कहा है, जिससे मामलों पर उचित कार्यवाही की जा सके,सभी पत्रकारों को शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय का अवलोकन करने का आमंत्रण भी दिया है जहाँ पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होंगी

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू