टीकमगढ़
थाना खरगापुर मे फरियादिया पीडिता ने आरोपी के विरूध्द जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर थाना खरगापुर मे अपराध क्रमांक – 276/2024 धारा -64,332(b),115(2),351(2)(3) बी.एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक टीकमगढ मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ सीताराम एवं एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना खरगापुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपी रामसिहं पिता नाथूराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिपरा थाना खरगापुर जिला टीकमगढ को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय जे. आर. पर पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. मनोज द्विवेदी, सउनि. कामता प्रसाद प्रजापति, सउनि. पन्नालाल, प्रआर. 533 सनिल शर्मा, प्रआर. 161 मुकेश कुशवाहा ,आर. 574 दीपक, आर. 248 सरमन, आर. 626 योगेश, आर. 375 रामसिंह ,मआर 601 हर्षिता, मआर. 329 संजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू