भोपाल
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द के उत्पादन में अत्याधिक रासायनिक कीटनाशक, उर्वरकों के उपयोग को हतोत्साहित करने एवं जैविक (प्राकृतिक) खेती को बढ़ावा देने के लिये जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। मंत्रि-परिषद समिति में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री उदय प्रताप सिंह ,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री एदल सिंह कंषाना और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सदस्य रहेंगे। इसके अतिरिक्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन