कबीरधाम.
कुंडा थाना क्षेत्र के दामपुर पुलिस चौकी के रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की का किडनैप किया। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ साउथ इंडिया ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। ढाई माह की खोजबीन बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विमल लावन्या ने बताया कि एक जनवरी 2024 को पीड़िता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भागकर ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त नाबालिग लड़की को नाबालिग लड़के द्वारा बहला-फुसलाकर दक्षिण भारत की ओर ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया। तोरातुपालम जिला-तिरुपुर अम्मानगर से पीड़िता व नाबालिग को वापस पुलिस चौकी लाया गया। पीड़िता का बयान लेने पर उसने बताया कि एक जनवरी से लेकर अब तक आरोपी जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले में पुलिस ने धारा 366,376,(2),(N) व 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। जांच के दौरान नाबालिग लड़के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय