गाजियाबाद
डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है, उससे आवेश में आकर महंत ने यदि कोई विवादित बयान दिया है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस कार्रवाई करेगी।
सनातन धर्म पर हमले की कोशिश
देश कानून और संविधान से चलता है। शनिवार रात को न केवल देवी मंदिर बल्कि सनातन धर्म पर हमले की कोशिश की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। हिंदू संगठन इस मामले में जो निर्णय लेगा हम उनके साथ हैं।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल