रीवा
जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत एक गांव में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां ससुराल में शौचालय ना होने से नाराज पत्नी, पति का घर छोड़कर मायके चली गई। महिला ने मोबाइल पर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म देखी थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।
पति ने थाने में दिया आवेदन
ये असल कहानी भी बिल्कुल 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म के जैसी है। जिसमें नायिका ने टॉयलेट ना होने से नाराज होकर पति का घर छोड़ दिया था। दोनों की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। रीवा के त्योंथर तहसील में रियल लाइफ में ये मामला देख पुलिस भी हैरान रह गई। जब सोमवार को शिकायत लेकर फरियादी चाकघाट थाने पहुंचा।पूरा मामला चाकघाट थाना क्षेत्र के आमव गांव का है। प्रदीप मिश्रा पिता रंगू मिश्रा ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी मिश्रा पिछले दो माह से मायके चली गई है। कई बार बुलाने पर भी आने के लिए तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बनेगा। तब तक वो ससुराल वापस नहीं आएगी।
हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे समझा बुझा कर भेज दिया है। बतौर थाना प्रभारी कम कर रहे उपनिरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि इसमें पुलिस के हस्तक्षेप का मामला नहीं बनता है लिया जाए युवक को समझ कर घर भेजा गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान