आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक ने दिल्ली से एक 20 साल की युवती से शादी का वादा कर उसे अपने गांव लाया। शादी तो दूर दरिंदे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस युवती को बंधक बना लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किए। मंगलवार को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचकर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जब पीड़ित युवती से पूछताछ की तो पता चला कि वह गंगानगर, राजस्थान अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। तीन दिन पहले गंगानगर से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे केरल अपने भाई के पास जाना था। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान उसे पुणे निवासी मनोज गायकवाड़ मिला। प्यार भरी बातें करने लगा। केरल की ट्रेन में उसके साथ बैठ गया। इस दौरान शादी का झांसा दिया। कैंट स्टेशन पर उतारने के बाद वह उसे गांव भालरा, किरावली निवासी अपने दोस्त कान्हा के यहां ले गया।
एक रात खुद..दूसरी रात दोस्तों को दे दिया
हवसी युवक ने युवती को 2 दिन अपने दोस्त के घर रखा जब एक रात वह खुद उसके साथ रेप किया और फिर दूसरी रात अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दो दिन बाद उसे दूसरी जगह एक महिला के घर ले गया। युवती ने उस महिला को सारी बात बताई। महिला ने युवती को थाना किरावली भेजा। पुलिस ने मनोज और कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दिल्ली से उपकरण लाकर आगरा और पुणे में बिक्री करते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान