नई दिल्ली.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसी बड़ी योजनाओं पर अमल करेगी।
एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा
एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भाजपा को 370 से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अनुमान जमीनी स्थिति के मूल्यांकन के बाद लगाया गया है।
धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश
संपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन