अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के समर्थकों और राम मंदिर में आए भक्तों के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। राम मंदिर में कांग्रेस नेता अजय राय दर्शन करने आए थे।
विवाद की वजह झंडा लहराने को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी पार्टी का झंडा लहराते हुए मंदिर परिसर में दाखिल हुए थे। भक्तों ने झंडा न लहराने की अपील की तो इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचने से पहले रानीमऊ चौराहे पर एआईसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। दयानन्द शुक्ला ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर उत्साहित अजय राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी से अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जनता इस बार कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा मंदिर के नाम पर महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन जनता इस बार भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल