कोरबा/बिलासपुर.
कोरबा जिले के हसदेव बराज दरी के समीप देर रात एक चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां इस घटना के बाद हड़कप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार पिता-पुत्र ने चलती कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसकी सूचना दमकल वाहन को दी गई। लेकिन उसके आने से पहले ही कार धू-धू कर जल गई।
कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग दर्री डेम के पास स्विफ्ट डिजायर कार दर्री से कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना घटी है। जहां किसी तरह दोनों ने कार से कूद कर खुद की जान बचाई है। देखते ही देखते आग विकारल रूप ले गई। धू-धू कर कार जलने लगी। कार को जलता देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानी लोगों ने दर्री पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही सीएसईबी और बालकों की अग्नि समन मौके पर पहुंची। तब तक कार जलाकर खाक हो चुकी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि कब कैसे और किन परिस्थितियों में आग लगी होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय