बैतूल संसदीय क्षेत्र में 7 मई को रहेगा सामान्य अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
भोपाल :
बैतूल संसदीय क्षेत्र में अभ्यर्थी की मृत्यु होने के कारण यहाँ होने वाला मतदान अब 7 मई 2024 को तीसरे चरण में होगा। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए बैतूल संसदीय क्षेत्र में आने वाले जिलों के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन 7 मई 2024 मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन होगा। यह अवकाश (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) के तहत रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान