भोपाल
मध्य प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई हिस्सों को कवर कर चुका मानसून अब मध्य प्रदेश में 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा. इसके पीछे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर होने की वजह मानी जा रही है. मौसम विभाग की माने तो 19 तारीख तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, और सिवनी के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी भापोल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन और रतलाम के लिए आंधी और गरज चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है.
कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी
प्रदेश भर में इन दिनों मौसम के दो मिजाज देखने मिल रहे हैं. कई जिलों में बारिश के बाद गर्मी से राहत देखी गई है, तो कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते दिन खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म जगह रही यहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. विजावर- 45.3, निवाड़ी-45.0, ग्वालियर-44.6, नौगांव-44.6, सिंगरौली-44.4, रीवा-44.2, सतना-44.1, सीधी- 43.8, दमोह-43.5 तापमान दर्ज किया गया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू