इंदौर
इंदौर जिलें में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महू पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने किशोरियों को धमकाया और कहा की शादी कर मुस्लिम बन जाओ वरना समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। उन्होंने कई तरह की अश्लील टिप्पणी भी की है। घटना समिपस्थ महू थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताएं 16 वर्षीय हैं। घटना ट्रेंचिंग मैदान महू की है। आरोपितों का नाम वाहिद और अमान बताया गया है। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। उनसे शादी करने का बोल रहे थे। जब शादी से इन्कार किया तो आरोपितों ने कहा कि हिंदू समाज में तुम्हारी कोई वैल्यू नहीं है। हमसे शादी कर लो और मतांतरण कर मुस्लिम बन जाओ। वाहिद ने एक बच्ची को कस के पकड़ लिया। जब उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो दूसरे आरोपित अमान ने उसे भी पकड़कर अश्लील हरकतें की।आरोपितों ने धमकाया और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। टीआइ महेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन