शामली
उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की माैत हो गई। बताया गया कि कैराना थानाक्षेत्र में रोडवेज बस के बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की माैत हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तीनों ही कैराना के रहने वाले थे।
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शामली रोड पर बायपास फ्लाईओवर के नीचे तेज गति से जा रही बस ने विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान