नई दिल्ली
दिल्ली की राव आईएएस कोचिंग में पानी भर जाने से डूबकर दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हुई है उनमें से एक छात्रा यूपी के अंबेडकरनगर जिले की निवासी थी। दिल्ली के राजेंद्रनगर में चलने वाली कोचिंग में कल देर शाम अचानक पानी भर जाने से हादसा हो गया था। पानी में डूबकर तीन छात्राओं की मौत हुई थी। एनडीआरएफ टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए। इनमें से एक की पहचान अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर तहसील के हाशिमपुर बरसावां निवासी श्रेया यादव के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं।
दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य रोड पर पानी भर गया और तल नीचे होने से ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भरने लगा। इस दौरान पढ़ाई कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए सीढ़ी के रास्ते भागने लगे।
इस बीच कई छात्र-छात्राएं वहां फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। एक छात्रा की पहचान तेलंगाना की तान्या के रूप में हुई है। दो अन्य की भी पहचान हो गई है। इनमें नेविन डालविन और श्रेया यादव थी। नेविन केरल का रहने वाला था। वह जेएनयू से पीएचडी भी कर रहा था। करीब आठ महीने से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। श्रेया यादव यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान