सीहोर
कृषि विभाग में संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए शासन के नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार सभी किसानों को अब ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों के साथ-साथ परंपरागत जैविक खेती करने के इच्छुक किसान भी एमपी किसान एप (https://kisan.mp.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। कृषि विभाग में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं का पंजीयन पोर्टल, मोबाइल द्वारा मोबाइल एप पर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर किया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए किसान अपने विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान