October 22, 2026

पुरानी पेंशन का लाभ प्राप्त हेतू, शिक्षक कल्याण संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को सौपा ज्ञापन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
आज दिनांक 08/09/2024को माननीय श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छ ग को उनके निज निवास रतनपुर मेंभेंट मुलाकात कर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता के द्वारा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गड़ना कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सके। इस हेतु ज्ञापन सौंपा गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी, एवम प्रदेश अध्यक्ष से फोन से बात कर सार्थक पहल करने की बात कही। साथ ही सी एम साहब से भी वार्ता कराने की बात कही है। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है । जिसमे पी एस के एस के उप प्रांताध्यक्ष श्री दिनेश सिंह  संभागीय अध्यक्ष श्री हजरत अली , संभागीय महासचिव विजय कुमार यादव जिला अध्यक्ष श्री विजय खरे जिला अध्यक्ष कोरिया श्री अशोक कुमार साहू ब्लॉक अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री जगनारायण प्रसाद साहू  डेगमन राजवाड़े आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

You may have missed