भोपाल
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में शामिल रीवा, सतना, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, बैतूल और होशंगाबाद लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति आज शाम तक साफ हो जाएगी। आठ अप्रैल को इन सीटों पर नाम वापस लेने का अंतिम दिन है।
इसके बाद साफ हो जाएगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। कहां सबसे अधिक और कहां सबसे कम उम्मीदवार हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है, यानी नाम वापसी के बाद 16 दिन प्रचार के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे। परीक्षण के बाद 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। 16 नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं।
वहीं, तीसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं, जबकि गलतियों के चलते 16 के अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
टीकमगढ़ (अजा) में आठ, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12 और बैतूल (अजजा) में नौ अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वहीं, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो, खजुराहो और रीवा में पांच-पांच अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र रद किए गए हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू