भोपाल
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण CARA द्वारा प्रति वर्ष नवम्बर माह में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 25 नवंबर को होटल पलाश में राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता कार्यक्रम “फ़ॉस्टर केयर लीडिंग टू फ़ॉस्टर एडॉप्शन” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम फोस्टर केयर पर गए बालकों को फ़ॉस्टर एडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यदि पालक माता-पिता 2 से अधिक वर्ष तक बालक का पालन पोषण कर रहे हैं, ऐसे बालकों को फ़ॉस्टर एडॉप्शन के माध्यम से दत्तक ग्रहण दिया जा सकता है। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू