अनूपपुर
जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को उद्देश्य से आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन में छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राएं ,विद्यालय के शिक्षक ,यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, जितेंद्र नरवरिया, गणेश यादव, दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान