गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक सड़क हादसा सामने आया है। दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।
सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
यह हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे जिला मुख्यालय से महज 50 किलोमीटर दूर स्थित राघौगढ़ इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इसमें तीन की मौत हो गई।
दो बाइकों पर सवार थे सात लोग
राघौगढ़ पुलिस थाना प्रभारी जुबैर खान ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर चार लोग और दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। तभी दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान