ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक और एक महिला की मौत हो गई है। यह पूरी घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद मौके से डंपर चालक भाग गया फिलहाल मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पड़ाव थाना पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान