भोपाल
राजधानी में सैकड़ों वाहन फर्जी पर तौर बिना रजिस्ट्रेशन के स्कूल वाहनों के नाम पर निजी वाहन संचालित कर रहे हैं। जबकि, उन वाहनों का स्कूल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सिर्फ अपने वाहन में पीला रंग पोत लिया है और खुलेआम शहर में वाहन संचालित करते हैं।
ऐसे वाहनों पर अब परिवहन विभाग सख्त कार्यवाही करेगा। परिवहन विभाग जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर यह सख्त कार्यवाही करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जांच में कई वाहन तो ऐसे मिले हैं कि सवारियां ढो रहे थे और उनके वाहनों में लिखा था स्कूल वाहन। इस कारण परिवहन विभाग ने यह प्रस्ताव बनाया है। दरअसल, बीते दिनों परिवहन विभाग के विशेष स्कूल वाहन जांच में यह खुलासा हुआ है कि कई वाहन अपने वाहनों में पीला रंग पोतकर उन्हें स्कूल वाहन के नाम से संचालित कर रहे हैं।
वसूलते हैं मनमाना किराया, करते हैं अभिभावकों से दुव्यर्वहार
प्रभारी आरटीओ रंजना सिंह कुशवाह ने बताया कि स्कूल वाहन जांच के दौरान शिकायत मिली है कि बिना रजिस्ट्रेशन के स्कूल वाहन संचालित करने वाले आॅपरेटर मनमाना किराया भी वसूलते हैं। जब अभिभावक इस संबंध में उनसे बात करते हैं, तो वे अभिभावकों से दुव्यर्वहार भी करते हैं। ऐसे में परिवहन अधिकारियों और यातायात विभाग के अफसरों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे वाहन से ही अपने बच्चों को स्कूल भेजें, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हों।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू