October 22, 2026

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री यादव से सौजन्य भेंट की

भोपाल
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय मंत्री यादव को मध्यप्रदेश मे वन अधिकार अधिनियम का कारगर रूप से अमल कर सभी पात्र व्यक्तियों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए उठाये जा रहे कदमों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

 

You may have missed