नीमच
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार को सुबह-सुबह हुआ है। पुलिस सागरान के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। इस हादसे में दो पिकअप सवार और एक पुलिस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कई पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हैं।
ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
गश्त के दौरान पुलिस पिकअप को रोककर पूछताछ कर रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत ही बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि पिकअप गाड़ी और थाना मोबाइल गाड़ी खड़ी थी। जिसमें पीछे से आए आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों वाहन पलट गए। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू