कटनी
कैमोर पुलिस ने लग्जरी कार से गांजे की खेप लेकर जा रहे दो तस्करों को धनवाही रोड पर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांजा एनकेजे थाना क्षेत्र के जूहली बाईपास से खरीदा और कैमोर थाना क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से गांजा और लग्जरी कार बरामद कर ली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैमोर थाना क्षेत्र में 06 जून को ग्राम धनवाही रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आर्टिका क्र. MP 20 CM 7029 कार मे दो व्यक्तियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर ले जाने की सूचना पर कैमोर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। कार में ड्राईवर सीट पर बैठे दीपक सिंह ठाकुर पिता दिलदार सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी रोशननगर एनकेजे जिला कटनी एवं ड्राईवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठे अम्बरीष सिंह उर्फ मंटू पिता राजेन्द्र सिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी ग्राम जूहली थाना एनकेजे जिला कटनी को पकड़ा गया। पुलिस ने कार की बीच वाली सीट में एक सफेद बोरी में मादक पदार्थ गांजा के 03 पैकेटो में पैक कुल गांजा 02 किलो 964 ग्राम कीमती करीबन 30 हजार रु. का अवैध गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार जप्त कर ली।
गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुहला बायपास से किसी अज्ञात व्यक्ति से गांजा लेकर कारीतलाई तरफ बेचने जाना स्वीकार किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डहेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे के प्रभार में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सतत् रूप से जांच करते हुये मुखबिर तंत्र द्वारा प्राप्त जानकारी से आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे, उपनि दिनेश करौसिया, उपनि अनिल कुमार पांडेय, प्रआर प्रेमशंकर पटेल, आर. सुशील पटेल, आर अजीत तिवारी, आर. अंकुल बागरी, आर. विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू