बीजापुर.
दरभा छसबल कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों को जैगुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन फरार नक्सलियों की कई दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि छसबल कैंप दरभा में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाउ राम भुआर्य की हत्या में शामिल स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों को पकड़ा गया है।
छसबल कैंप दरभा में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाउ राम भुआर्य की हत्या में शामिल स्मॉल एक्शन टीम के डीएकेएमएस अध्यक्ष दशरू आरकी (32) पुत्र सोमा आरकी निवासी नरगोपारा जैगुर व मिलिशिया डिप्टी कमांडर मंगलू कवासी पुत्र मंगड़ू कवासी (30) निवासी डोंगरापारा जैगुर थाना जांगला को सूचना के आधार पर शुक्रवार को जैगुर से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि उक्त नक्सली छसबल कंपनी कमांडर की हत्या सहित 7 फरवरी 2024 को बेंचरम में स्थापित जिओ मोबाइल टावर में आगजनी व 8 मार्च 2024 को तेलीपेंटा के ग्रामीण पुसू हेमला की हत्या में भी शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय