इंदौर
इंदौर से चारधाम यात्रा पर निकली दो महिलाओं की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह हुआ। श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, साथ ही 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा समराला के पास चेहलां गांव में हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाबर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
इंदौर से धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे लोग
बुधवार, सुबह 5 बजे के आसपास, समराला के नजदीकी गांव चेहलां के नैशनल हाईवे पर इंदौर से चली चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों से भरी बस सड़क के बीच खड़े ट्राले से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान