उज्जैन
धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ, नगर निगम और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है. शहर में 90 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों का कहना है कि कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे मगर उन्होंने अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए.
उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि जूना सोमवारिया क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद से लगातार कई लोगों ने अतिक्रमण करने की कोशिश शुरू कर दी थी. जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा कई बार लोगों को हटाने और सिंहस्थ की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए समझाइए दी गई. इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण किया.
बड़ी संख्या में पुलिस को किया तैनात
उज्जैन में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ-साथ नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ के लिए जूना सोमवारिया क्षेत्र की उक्त जमीन काफी कीमती है. यहां पर कई प्रकार की योजना को अमली जामा पहनाया जा सकता है. एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार की कोई विपरीत परिस्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए 120 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है.
अतिक्रमण हटाओं कार्रवाई के दौरान कई लोग बेहोश
जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत 90 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जहां पर व्यावसायिक कार्य किया जाता था. इस दौरान कई लोग बेहोश गए. इलाके की रहने वाली शाहनवाज बी का मकान भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया. उनके मकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया. इस दौरान वे बेहोश हो गई. इसी क्षेत्र में रहने वाले रहीम भाई ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले मकान बनाया था. अब उनका मकान टूटने के बाद उनके पास कोई आसरा नहीं है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू