सागर
जिले के खुरई (देहात) थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 58 वर्षीय ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद स्वजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
डरी-सहमी रहती थी पीड़िता
पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से बच्ची डरी-सहमी सी रहती थी। तीन माह से उसका पीरियड भी नहीं आ रहा था। उसके हावभाव से गड़बड़ी की आशंका हुई। जब बच्ची से प्यार से पूछा, तो उसने बताया कि करीब ढाई महीने पहले वह अपने ताऊ के घर खेलने के लिए गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। इस दौरान ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इस कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया था।
इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 64(2) एफ, 64 (2) (आइ), 65 (1), 351(3) सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट
उधर, कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खजुरिया गुरु में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि फरियादी करण सिंह उर्फ कमलेश पिता नब्बू अहिरवार ग्राम खजुरिया गुरु ने रिपोर्ट लिखवाई। जिसमें उसने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक को लेकर छोटा भाई रामविशाल अहिरवार उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने आकर बीच-बचाव किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू