भोपाल
विद्युत मंत्रालय भारत सरकार ने गत दिवस देश भर के 55 बिजली वितरण कंपनियों, सेवा प्रदाता संस्थाओं की ऑल इंडिया रेटिंग सूची जारी की है। केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह द्वारा जारी सूची में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सूची में ए ग्रेड दिया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर कंपनी प्रबंधन, कर्मचारी एवं अधिकारियों को बधाई दी है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि शासकीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने एवं उपभोक्ता संतुष्टि की दिशा में पश्चिम क्षेत्र ने बहुत अच्छा कार्य किया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने कहा कि इस उपलब्धि में हजारों कर्मचारियों- अधिकारियों की मेहनत एवं लाखों उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल राशि का भुगतान करना भी शामिल है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन