गुना
ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीतने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने गुना पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो बयान दिया, वह किसी पाप से कम नहीं है. सिंधिया ने चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. सिंधिया बोले राहुल गांधी का बयान पाप से कम नहीं है,हिंदुओं को असत्य व हिंसक कहने वाले राहुल गांधी को जनता जवाब देगी.
सिंधिया ने क्षेत्र के विकास की योजना पर बताया कि अब वह मीडिया से भी क्षेत्र के विकास के लिए अलग से चर्चा करेंगे. उनसे सलाह लेंगे. वहीं सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को लोगों के हितों का बजट बताया. सिंधिया आज अशोकनगर जिले के चंदेरी व मुंगावली क्षेत्र में पहुंचे.
सिंधिया ने यहां रोड शो के माध्यम से जनता का धन्यवाद दिया, तो वही मंच पर पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित किया. सिंधिया ने आज फिर क्षेत्र में बड़े भू माफिया और राशन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया व जनता से कहा कि आप लोग मुझे सीधे तौर पर शिकायत करें. जो भी क्षेत्र में खनन माफिया भू माफिया हैं उनको मैं कड़ी से कड़ी सजा दिला कर रहूंगा.
सिंधिया बोले, उन्होंने लोगों से बना ली है कनेक्टिविटी
इसी बीच एमपी तक से चर्चा के दौरान जब एमपी तक ने सिंधिया से पूछा कि लोगो का कहना है कि आपकी कनेक्टिविटी तो जनता से नहीं हो पाती, तब सिंधिया बोले की अब तो सबके पास कनेक्टिविटी हो गई है. mptak ने पूछा कैसे तो सिंधिया फिर थोड़े हड़बडा गए व सवाल का गोल-मोल जवाब देने लगे.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू