इंदौर
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के सांवेर विधानसभा में 35 करोड़ के निर्माणधीन 50 बिस्तर के 2 अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। जल संसाधन मंत्री व सांवेर विधायक तुलसी सिलावट ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा में लगभग 35 करोड़ के निर्माण कार्य किए है जिनमें 50 बिस्तर के 2 अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल से सांवेर विधानसभा के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा जिसका शुभारंभ करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर आएंगे और सांवेर विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। मंत्री सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे नंबर वन विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान