अयोध्या
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही सभी होटलों, ढावों और रेस्तरां पर मालिक और काम करने वालों की नेम प्लेट लगाने के साथ ही कई अन्य नियमों का पालन करने का आदेश जारी किया था। इसके लिए कानून बनाने की भी बात कही थी। सीएम योगी के आदेश के बाद यूपी में सबसे पहले अयोध्या प्रशासन एक्शन में आ गया है। अयोध्या में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी के साथ ही आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए सात दिन का समय भी तय कर दिया है। गुरुवार को जारी एडवाइजरी में रेस्तरां और भोजनालयों में संचालकों के नाम और पते प्रमुखता से प्रदर्शित करने के आदेश दिए गए हैं।
अयोध्या के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त मानिक चंद्र की तरफ से जारी आदेश में रेस्तरां और ढाबा संचालकों को राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन अक्षरशः करने को कहा गया है। आदेश के अनुसार सभी होटल, रेस्तरां और ढाबा प्रतिष्ठानों को रिसेप्शन काउंटर पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों के नाम और पते प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।
ग्राहकों के बैठने के स्थान, प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों और विशेष रूप से रसोई में सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही रिकॉर्डिंग को अगली सूचना तक सुरक्षित रखने को भी जरूरी बताया गया है।
सभी कर्मचारियों खासकर रसोइयों को रसोइ और अन्य संबंधित कर्मचारियों को काम करते समय मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी होटल, ढाबा और रेस्तरां को सात दिनों के भीतर इन दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल