भोपाल
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने ईडब्ल्यूएस कोटे के उम्मीदवारों को अपनी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए काफी राहत दी है। अब उन्हें ईएसबी की किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरी फीस देने की जरूरत नहीं होगी। वे 50 फीसदी फीस देकर परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चुनावी साल में सरकार का यह राहत भरा कदम है।
ईएसबी की परीक्षाएं चलन में आ चुकी हैं। आगे भी काफी भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं। यहां तक प्रवेश परीक्षाओं में उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया चलन में बनी हुई है। इसी बीच ईएसबी ने नया निर्णय लिया है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस कोटे में आने वाले उम्मीदवारों को काफी राहत दी गई है। उन्हें ईएसबी की किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के भांति शत प्रतिशत फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
क्या कहता है कि ईएसबी
ईएसबी ने कहा कि भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन जमा करते समय अनारक्षित वर्ग के बराबर फीस का भुगतान न करें। ईएसबी ने 17 मई को जारी आदेश के अनुसार ईएसबी और एमपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों से परीक्षा फीस की 50 प्रतिशत राशि ही ली जाएगी।
जारी होगा परीक्षाओं का कार्यक्रम
ईएसबी आगामी परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार कर रहा है, जिसमें ईडब्ल्यूएस कोटे की फीस फिक्सेशन का कार्य जारी है। फीस तय होने के बाद परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इससे ईएसबी भविष्य में होने वाली शिकायतों से बच सकेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू